Posts

अपना घर कब प्राप्त होगा और उसके लिए उपाय

लगन कुंडली का चतुर्थ भाव घर का कारक ग्रह है। यदि चतुर्थ भाव का भावेश केंद्र या त्रिकोण में हो और किसी शुभ ग्रह कि दृष्टि चतुर्थ भाव पर हो तो घर अपनी मेहनत से कम उम्र मे ही प्राप्त हो जाता है।  उपाय- चतुर्थ भाव के भावेश की शुभता के लिए उपाय करें। 

बुध ग्रह

बुध ग्रह वाणी का कारक ग्रह है यह जातक के सम्प्रेषण के तरीके को दर्शाता है। यदि वाणी दोष है तो भी बुध की वजह से ही होता है।अच्छा बुध अच्छी बुद्धि को दर्शाता है। यदि बुद्ध कुदाली मे खराब स्थिति मे हो तो फिटकरी से दांतो कि मालिश करनी चाहिए। तथा छोटी बहन एवं बुआ से सम्बन्ध मधुर रखने चाहिए। इस ग्रह का मुख्य रत्न पन्ना है। 

चंद्र गृह

चन्द्र गृह कुंडली में माता का प्रतीक होता है। यदि किसी जातक की कुण्डली मे चन्द्र की स्थिति खराब हो तो माता की सेवा करें। माता के साथ मधुर सम्बन्ध रखें। खराब चन्द्र, मानसिक विकार देता है और अवसाद मे ले जाता है। ऐसी स्थिति हो तो ज्यादा पानी पिएं एवं अनुलोम विलोम प्राणायाम करें। सोमवार को चांदी धारण करें।